उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

अकबरपुर पुलिस ने फर्जी नायब तहसीलदार बनकर घूम रहे एक युवक को किया गिरफ्तार

फर्जी नायब तहसीलदार बनकर घूम रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया अभियुक्त से अकबरपुर पुलिस खबर लिखे जाने तक पूछताछ करने में जुटी है| 

कानपुर देहात फर्जी नायब तहसीलदार बनकर घूम रहे आरोपी को अकबरपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया | गिरफ्तार अभियुक्त से अकबरपुर पुलिस खबर लिखे जाने तक पूछताछ करने में जुटी है|
अपर पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात राजेश पांडेय ने बताया कि शुक्रवार को रवीन्द्र कुमार मिश्र नायब तहसीलदार अकबरपुर कानपुर देहात द्वारा अकबरपुर पुलिस को एक लिखित तहरीर दी गयी कि एक व्यक्ति फर्जी नायब तहसीलदार बनकर घूम रहा है, जिसके आधार पर थाना अकबरपुर पर मु0अ0सं0 005/2024 धारा 170/420 भा0द0वि0 पंजीकृत किया गया, तथा पंजीकृत अभियोग में तत्काल कार्यवाही करते हुए अकबरपुर पुलिस ने अभियुक्त रोहित कुमार पुत्र अनिल कुमार मिश्रा निवासी मलाका ढकौली थाना राधानगर जनपद फतेहपुर को एडीएम तिराहा के पास से गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार अभियुक्त से अकबरपुर पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है|बाद पूछताछ साक्ष्य संकलन के उपरान्त अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही की जायेगी. उपरोक्त अभियुक्त की गिरफ्तारी करने में अकबरपुर थाने के उप निरीक्षक दयानंद झा एवं कांस्टेबल 04पवन जीत सिंह का सराहनीय योगदान रहा |

गिरफ्तार करने वाली थाना अकबरपुर पुलिस टीम-
1. उ0नि0 दयानन्द झा
2. का0 04 पवनजीत सिंह

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button