उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

कुत्तों के हमले से राष्ट्रीय पक्षी गंभीर घायल।

कमलपुर गांव में घूम रहे आवारा कुत्तों ने राष्ट्रीय पक्षी पर प्राणघातक हमला कर दिया।

कुत्तों के हमले से राष्ट्रीय पक्षी गंभीर घायल।

कमलपुर गांव में घूम रहे आवारा कुत्तों ने राष्ट्रीय पक्षी पर प्राणघातक हमला कर दिया।

तहसील क्षेत्र के विकासखंड अमरोधा अंतर्गत कमलपुर गांव में आवारा कुत्तों ने राष्ट्रीय पक्षी पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूचना पर पहुंचे वन विभाग कर्मचारियों के द्वारा घायल राष्ट्रीय पक्षी को कुएं से निकालकर चिकित्सा हेतु भेजा गया है।
उक्त जानकारी के अनुसार कमलपुर गांव में घूम रहे आवारा कुत्तों ने राष्ट्रीय पक्षी मोर पर प्राणघातक हमला कर दिया। कुत्तों ने जानलेवा हमला कर दिया इससे राष्ट्रीय पक्षी घायल होकर पास में सूखे पड़े कुएं में गिर गया। जिसकी सूचना ग्राम प्रधान पति पप्पू उर्फ हर मोहन सिंह द्वारा डायल 112 पर दी गई। वहीं घटना के बाबत ग्राम प्रधान प्रतिनिधि द्वारा बन विभाग को भी अवगत कराया गया। सूचना पर पहुंची डायल 112, वन विभाग की टीम व फायर बिग्रेड कर्मियों ने कुएं में घायल पड़े राष्ट्रीय पक्षी को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। वहीं भोगनीपुर रेंजर छेदा लाल ने बताया कि वन विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी श्याम बाबू पाल द्वारा घर राष्ट्रीय पक्षी को चिकित्सा हेतु भिजवाया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button