मुख्तार गैंग के शूटर जीवा की लखनऊ कोर्ट में की गयी हत्या:वकील की ड्रेस में आया हमलावर हुआ गिरफ्तार, CM ने जांच SIT को सौंपी
संजीवजीवा मुजफ्फरनगर का रहने वाला है। शुरुआती दिनों में वह एक दवाखाना संचालक के यहां कंपाउंडर के नौकरी करता था। संजीव पर जेल से भी गैंग ऑपरेट करने के आरोप लगते रहे हैं।
![](https://assnewsportal.com/wp-content/uploads/2023/06/jeeva.jpg)
मुख्तार गैंग के शूटर जीवा की लखनऊ कोर्ट में की गयी हत्या:वकील की ड्रेस में आया हमलावर हुआ गिरफ्तार, CM ने जांच SIT को सौंपी:
![](https://assnewsportal.com/wp-content/uploads/2023/06/jiva-300x159.jpg)
संजीव जीवा मर्डर:लखनऊ के कैसरबाग कोर्ट में बुधवार दोपहर पेशी पर आए बदमाश संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जीवा मुख्तार अंसारी गैंग का एक शातिर शूटर था। बताया जा है की हमलावर वकील की ड्रेस में आया था। उसने दोपहर 3.50 बजे पिस्टल से कोर्ट रूम में ही 5-6 राउंड फायरिंग की। वही मौके पर जीवा की मौत हो गई। फायरिंग में एक बच्ची, उसकी मां और दो पुलिसकर्मी भी घायल हो गए।
संजीव जीवा की हत्या करने वाला युवक अरेस्ट
संजीव जीवा हत्या करने वाले शख्स की उम्र सिर्फ 19 साल लखनऊ की गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में शुरुआती जानकारी मिलने के बाद लखनऊ पुलिस ने अदालत की सुरक्षा बढ़ा दी है।
वारदात के बाद मौके से भाग रहे हमलावर को वकीलों ने पकड़ लिया। उसकी पिटाई की। पुलिस ने किसी तरह उसे छुड़ाया। हमलावर का नाम विजय उर्फ आनंद यादव है। जो जौनपुर का रहने वाला है। उस पर आजमगढ़ और जौनपुर में कई केस दर्ज पाये गए हैं।
![](https://assnewsportal.com/wp-content/uploads/2023/06/jeeva-300x160.jpg)
ब्रह्मदत्त दिवेदी की हत्या का केस-
आप सभी को ये भी बताते चले की संजीव जीवा पर ब्रह्मदत्त दिवेदी की हत्या का भी आरोप था, जिन्होंने कभी मायावती की गेस्ट हाउस कांड में जान बचाई थी।
10 पुलिसकर्मी साथ होने के वाबजूद भी हो गया हमला:-
संजीव माहेश्वरी की अभिरक्षा में तैनात 10 पुलिसकर्मी भी कुछ नहीं कर पाए। वही हमलावर आसानी से अपना काम कर गए। हमलावर कोर्ट परिसर में ताबड़तोड़ फायरिंग करता रहा , सिपाही मोर्चा तक नहीं संभाल सके। संजीव माहेश्वरी की अभिरक्षा में 10 पुलिसकर्मी तैनात थे। इन सभी पुलिसकर्मियों के पास इंसास रायफल थी। अंधाधुंध गोलियां चलने से सभी पुलिसकर्मी हड़बड़ा गए। अधिवक्ता आमिर सिद्दीकी ने पिस्टल की मैग्जीन खत्म होने पर हमलावर को दबोचा।